जल भराव ने बढ़ाई मुश्किलें, निकासी के लिए खोदी सड़कें

बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि लोगों की नींद उड़ गई है। रविवार को सुबह से बारिश न होने से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन जल भराव से जिले भर के सैकड़ा से अधिक गांव की मुश्किलें कम नहीं हुईं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 05:55 PM (IST)
जल भराव ने बढ़ाई मुश्किलें, निकासी के लिए खोदी सड़कें
जल भराव ने बढ़ाई मुश्किलें, निकासी के लिए खोदी सड़कें

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): बारिश ने ऐसी तबाही मचाई कि लोगों की नींद उड़ गई है। रविवार को सुबह से बारिश न होने से लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन जल भराव से जिले भर के सैकड़ों से अधिक गांवों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। जल निकासी के लिए खुद ग्रामीणों ने कमान संभाली तो जहां-तहां सड़कें ही खोद डाली। गोपीगंज-ज्ञानपुर मार्ग सहित 50 से अधिक बड़ी-छोटी सड़कों को जगह-जगह काट दिया गया है। इससे आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पूर्वांचल सहित जिले में तीन दिनों से भारी बारिश ने जन-जीवन बेहाल हो गया। जल निकासी की व्यवस्था न होने से सैकड़ा से अधिक गांवों में जलप्लावन हो गया। कच्चा मकान जहां जमींदोंज हो गए तो वहीं लोगों के घरों में पानी घुस गया। प्रशासन अधिकारी बाढ़ प्रभावित गांवों को झांकने तक नहीं पहुंचे। रविवार को बारिश बंद होते ही ग्रामीणों खुद कमान संभाली। ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग, ज्ञानुपर दुर्गागज मार्ग, ज्ञानपुर-नथईपुर मार्ग ज्ञानपुर- भिदउरा मार्ग सहित 50 से अधिक छोटी- बड़ी सड़कों को काटकर जल निकासी की व्यवस्था की गई। जल निकासी होने से देर शाम तक लोग राहत की सांस ली।

सीतामढ़ी प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र में भी जगह-जगह जल भराव होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। रविवार को बारिश बंद होते ही ग्रामीण जगह-जगह सड़कों को काटकर जल निकासी की व्यवस्था में जुट गए। पैगहा नारेपार से बरौत प्रयागराज मार्ग को ग्रामीणों ने काट दिया है।

-

पानी से घिरे गांवों में मुश्किल से गुजरी रात

औराई क्षेत्र के हरिनरायनपुर में वनवासी बस्ती में जल भराव होने से तीन दिनों से चूल्हा नहीं जला। लोग चारपाई और चौकी पर बैठकर रात गुजार रहे हैं। उनकी पीड़ा सुनने के लिए भी कोई नहीं पहुंचा। सुरियावां विकासखंड के वरणा नदी के किनारे गोदमा गांव पूरी तरह पानी से घिर गया है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत खमरिया के खलवापुर में राजेंद्र प्रसाद मौर्य के घर के चारों तरफ खेत में जल भराव होने से आस-पास के भवनों में दरार पड़ गई है।

-

विद्युत बहाल कराने में जुटा रहा विभाग

नगर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत बहाल कराने में कर्मचारी और अधिकारी जुटे रहे। ज्ञानपुर नगर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप रही। वन विभाग और विद्युत विभाग की टीम पूरे दिन लगी रही। पेड़ काटकर हटाया गया तो विद्युत कर्मी तार को जोड़ने में जुट गए। इस तरह ग्रामीण अंचलों में भी विद्युत बहाल कराने के लिए सब स्टेशनों से पूरे दिन पानी निकालने का काम चलत रहा। देर शाम तक प्लेटफार्म से पानी नीचे जाने पर कई क्षेत्रों की बिजली बहाल भी कर दी गई।

chat bot
आपका साथी