ताला चटका चारों ने उडाए चार सिलेंडर और टीवी

क्षेत्र के पैगहा नारेपार में शनिवार की रात दीवार फांदकर घर मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:33 PM (IST)
ताला चटका चारों ने उडाए चार सिलेंडर और टीवी
ताला चटका चारों ने उडाए चार सिलेंडर और टीवी

जासं, सीतामढ़ी (भदोही) : क्षेत्र के पैगहा नारेपार में शनिवार की रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने चार सिलेंडर व एलईडी टेलीविजन उठा ले गए। गांव निवासी रवि शंकर केसरवानी का महाराष्ट्र के भिवंडी में कारोबार है। पूरा परिवार वहीं रहता है। देखरेख के लिए उनकी मां घर पर रहती थीं। चार माह पहले तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए वह अपनी मां को भी महाराष्ट्र बुला लिए हैं। घर में ताला बंद रहता है। एकांत पाकर चोरों ने घर में घुस गए और चार कमरों का ताला चटका सामान उठा ले गए। घर के पास में ही उनके चाचा जीतलाल का मकान है। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह वह अपने घर के पीछे खेत में गए तो देखा कि घर के पीछे चावल गिरा था। संदेह होने पर पास-पड़ोस के लोगों व पुलिस को जानकारी दिया। आस-पास के लोगों ने सीढ़ी के जरिए घर में उतरकर देखा तो चार कमरों का ताला टूटा मिला। आलमारी बक्सा भी खुले थे। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी