महिला अपराध में आएगी कमी, शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण

प्रदेश शासन की ओर से थानों में स्थापित कराए जा रहे महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध में कमी आएगी। इसके साथ ही मामलों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा। शनिवार को राजमार्ग पर स्थित ऊंज थाना में महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ के मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने यह बातें कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 04:59 PM (IST)
महिला अपराध में आएगी कमी, शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण
महिला अपराध में आएगी कमी, शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : प्रदेश शासन की ओर से थानों में स्थापित कराए जा रहे महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध में कमी आएगी। इसके साथ ही मामलों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा। शनिवार को राजमार्ग पर स्थित ऊंज थाना में महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ के मौके पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने यह बातें कहीं। उन्होंने थाना परिसर से लेकर बैरक व रसोईंघर का भी निरीक्षण कर मातहतों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। कहा कि छोटी-बड़ी किसी भी शिकायत की अनदेखी न करें। इस मौके पर सीओ भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, पीआरओ कृष्णानंद राय, एसआई हृदयनारायण सिंह, रामबहादुर राय आदि पुलिसकर्मी थे।

chat bot
आपका साथी