घोसिया और खमरिया का बहाना, भदोही रहा निशाना

?????? ?? ?????? ??? ???? ???? ?????? ????? ?? ?? ????? ????? ??? ??? ?????- ??????? ?? ???? ????? ?????? ??????? ?? ???? ??? ??? ????? ????? ???? ??? ?? ?? ?? ??????? ?? ??? ?????? ?? ???? ???

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 10:15 PM (IST) Updated:Sat, 21 Dec 2019 06:02 AM (IST)
घोसिया और खमरिया का बहाना, भदोही रहा निशाना
घोसिया और खमरिया का बहाना, भदोही रहा निशाना

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : घोसिया और खमरिया में बवाल की रणनीति तैयार कर एक बहाना बनाया गया था। पुलिस-प्रशासन की पूरी निगाह इन्हीं स्थानों पर टिकी हुई थी। आशंका जाहिर किया गया था कि इन स्थानों पर कुछ अनहोनी हो सकती है। यहां पर सब कुछ शांतपूर्ण रहा, लेकिन उनका निशाना तो भदोही था। बवाल का खाका तैयार करने वाले सुबह ही जनपद छोड़ चुके हैं। उनके लोकेशन भी नहीं मिल रहे हैं। वे नए उपद्रवी नहीं, इसके पहले भी भदोही को आग में झोंक चुके हैं। बवाल को लेकर पुलिस ने एक कंपनी से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में उपद्रवी पूरी तरह चिह्नित किए जा चुके हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

उपद्रव करने वाले पुलिस-प्रशासन को पूरी तरह बरगलाने की कोशिश की। पुलिस को जो इनपुट मिल रहे थे उसमें घोसिया और खमरिया नगर शामिल था, इसीलिए यहां पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। डीआइजी पीयूष श्रीवास्तव भी खमरिया में पहुंच कर हालात का जायजा ले रहे थे। यह तो एक बहाना था। उनका मुख्य निशाना भदोही था। पुलिस उपद्रव करने वाले आका को खोजने में जुटी हुई है। र्सिवलांस के माध्यम से उनके लोकेशन टटोले जा रहे हैं लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि रणनीति तैयार कर वह सुबह से ही जनपद छोड़ चुके हैं। उपद्रव करने वालों में कुछ पुराने चेहरे भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी का नाम बताने से कतरा रही है।

chat bot
आपका साथी