श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर हुआ सुंदरकाड पाठ

विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से पावन नगरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महराज योगी आदित्य नाथ और प्रदेश अध्यक्ष श्री भिखारी प्रजापति के आह्वान पर प्रदेश में छह दिवसीय सुंदरकांड पाठ शनिवार को बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर में शुभारंभ किया गया। आयोजक ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में विघ्न बाधा को नष्ट करने के लिए ही पाठ का आयोजन किया गया है। पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 10:07 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:07 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर हुआ सुंदरकाड पाठ
श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर हुआ सुंदरकाड पाठ

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से पावन नगरी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति  के आह्वान पर प्रदेश में छह दिवसीय सुंदरकांड पाठ शनिवार को बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में शुरू हुआ। आयोजक ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में विघ्न बाधा को नष्ट करने के लिए ही पाठ का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि सैकड़ों वर्षों के इंतजार के बाद मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आई है। पांच अगस्त धर्म और सनातन धर्म के जीत की तारीख होगी। शिलान्यास के दौरान छतों पर श्रीराम के नाम दीप प्रज्ज्वलित करने का आह्वान किया। इस दौरान जटाशंकर महराज, हरिलाल पाल, प्रह्लाद दुबे, महेंद्र सिंह चौहान, अशोक विश्वकर्मा, शशि कौशल, गोपाल गुप्ता व राजपति बिद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी