चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

कोतवाली क्षेत्र के बेरासपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए मूल्य के नगदी और सामान चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार बेरासपुर गांव निवासी महेंद्र पांडेय शंभू कोलकाता में रहकर काम करते हैं शनिवार की रात उनके घर के परिजन रोज की तरह खाना खाकर सो गए और

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 04:28 PM (IST)
चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान

जासं, गोपीगंज (भदोही) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेरासपुर गांव निवासी महेंद्र पांडेय के मकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात चोरों ने नकद सहित हजारों रुपये मूल्य के जेवर व अन्य सामान साफ कर दिया। घटना की जानकारी रविवार को सुबह होने पर परिजनों के होश उड़ गए।

बेरासपुर गांव निवासी महेंद्र पांडेय, शंभू कोलकाता में रहकर काम करते हैं। शनिवार की रात उनके घर के परिजन रोज की तरह खाना खाकर सो गए। चोरों ने मौका देखकर रात किसी समय बाहर से सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ आंगन में उतर गए। जिन कमरों में लोग सो रहे थे उसे बाहर से रस्सी के सहारे बांध दिया। इसके बाद एक कमरे में लगे ताले को तोड़कर आलमारी को खंगाल डाला तो सूटकेस में रखा सामान उठा ले गए। सुबह जगे लोग जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को फोन करके बुलाया तो घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों के काफी खोजबीन के बाद सूटकेस घर से उत्तर तरफ दो सौ मीटर दूरी पर टूटे हुए हालत में मिला। कुछ दूरी पर धान के खेत से एक बांस की सीढ़ी भी बरामद हुई। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे गोपीगंज थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया व लोगों से जानकारी ली। ज्ञात हो कि दो दिन पहले चोरों ने धनापुर दक्षिणी गांव में तीन जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लगातार हो रही चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी