कोहरे की मार से थमी वाहनों की रफ्तार

स्श्चद्गद्गस्त्र श्रद्घ 1द्गद्धद्बष्द्यद्गह्य ह्यह्लश्रश्चश्चद्गस्त्र स्त्रह्वद्ग ह्लश्र द्घश्रद्द

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 08:34 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:03 AM (IST)
कोहरे की मार से थमी वाहनों की रफ्तार
कोहरे की मार से थमी वाहनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पिछले सप्ताह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बूंदा बांदी व बारिश संग कोहरे का असर भी दिखाई पड़ने लगा है। मंगलवार की रात छाए घने कोहरे से राजमार्ग सहित अन्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। धुंध का हाल यह रहा कि सुबह सात बजे तक लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर तय करते रहे। रात में स्थिति यह रही की तेज रफ्तार वाली माडर्न गाड़यिां भी रेंगती नजर आई।

दरअसल, फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम सामान्य हो गया था। सुबह ही सूर्यदेव के दर्शन होने संग हो रही धूप से ठंड लगभग गायब हो चुकी थी। अचानक पिछले सप्ताह मौसम करवट ले चुका है। रह-रहकर बादल घिर जा रहे हैं, बूंदा बांदी के साथ कोहरे का असर भी दिखाई पड़ने लगा है। कोहरे के धुंध ने किसानों को भी चितित कर रखा है। किसानों का मानना है कि कोहरा व बादल इसी तरह बना रहा तो पिछेती सरसो सहित फूल लेती चना, मसूर आदि के फसल में माहों व अन्य रोगों का खतरा बढ़ जाएगा। इसी के साथ सब्जियों की फसल को भी नुकसान पहुंचेगा।

chat bot
आपका साथी