थमी कोरोना की रफ्तार, पांच पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण की दो दिनों से रफ्तार थमने से प्रशासन ने राहत महसूस किया है। शुक्रवार को महज पांच नए कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिता कुछ कम होती दिखी। दस दिनों से मिल रहे अधिक संख्या में पॉजिटिव मामले की वजह से अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई थी। यह परेशानी अब कम होती दिख रही है। नए पॉजिटिव मामलों में गोपीगंज नगर के दो बीओबी भदोही के एक कर्मी मेन रोड भदोही व नई बाजार के एक-एक लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 632 हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 09:43 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 06:02 AM (IST)
थमी कोरोना की रफ्तार, पांच पॉजिटिव
थमी कोरोना की रफ्तार, पांच पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कोरोना संक्रमण की दो दिनों से रफ्तार थमने से प्रशासन ने राहत महसूस की है। शुक्रवार को महज पांच नए कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य अधिकारियों की चिता कुछ कम होती दिखी। दस दिनों से मिल रहे अधिक संख्या में पॉजिटिव मामले की वजह से अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई थी। यह परेशानी अब कम होती दिख रही है। नए पॉजिटिव मामलों में गोपीगंज नगर के दो, बीओबी भदोही के एक कर्मी, मेन रोड भदोही व नई बाजार के एक-एक लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 632 हो गई।

-

पोर्टल पर कोरोना निगेटिव को दिखा दिया पॉजिटिव

भदोही : नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला के सख्त हिदायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमितों की सूची को लेकर गंभीर नहीं है। पोर्टल पर कोरोना निगेटिव को सीएमओ द्वारा जारी आइसोलेट की सूची में पॉजिटिव दिखाया गया है। शिकायत सीएमओ और उच्चाधिकारी से की गई। दरअसल औराई क्षेत्र के बभनौटी गांव के डा. वीके दुबे अपना निजी अस्पताल जयदीप हास्पिटल के नाम से संचालित कराते हैं। अपने परिवार के साथ वह 23 जुलाई को स्वैब दिया था। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। पोर्टल पर जो सूची मिलती है उसे ही जारी किया जाता है।

chat bot
आपका साथी