पौष पूर्णिमा पर मिलेगी विशेष ट्रेनों की सुविधा

प्रयागराज में 10 जनवरी पौष पूर्णिमा के मौके पर आयोजित होने वाले मेले पहुंचने वाली भीड़ की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन गंभीर है। मेला अवधि में विशेष ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jan 2020 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 06:00 AM (IST)
पौष पूर्णिमा पर मिलेगी विशेष ट्रेनों की सुविधा
पौष पूर्णिमा पर मिलेगी विशेष ट्रेनों की सुविधा

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : प्रयागराज में 10 जनवरी पौष पूर्णिमा के मौके पर आयोजित होने वाले मेले पहुंचने वाली भीड़ की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन गंभीर है। मेला अवधि में विशेष ट्रेनों का संचालन कराया जाएगा।

जनसम्पर्क अधिकारी रेलवे वाराणसी  मंडल अशोक कुमार ने बताया कि मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह के मध्य प्रत्येक स्टेशनों पर ठहराव प्रदान करते हुए विभिन्न तिथियों में 14 मेला स्पेशल विशेष सवारी गाड़ियां चलाई जायेंगी। स्पेशल गाड़ियों का संचालन तीर्थ यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार किया जायेगा।

गाड़ी संख्या 55155 मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी 8, 9 एवं 10 जनवरी को  मंडुवाडीह स्टेशन से 22.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 02.45 बजे इलाहाबाद सिटी  पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 55153 मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी 9 एवं 10 जनवरी को  मंडुआडीह से 14:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 19:30 बजे इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 55151 मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी 9 एवं 10 जनवरी को  मंडुआडीह स्टेशन से 09:05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 14:00 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी। गाड़ी सं0 55152 इलाहाबाद सिटी-मंडुआडीह सवारी गाड़ी 9,10 एवं 11 जनवरी को  इलाहाबाद सिटी से 08:40 बजे प्रस्थान कर 13:00 बजे मंडुआडीह पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 55154 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी 9 एवं 10 जनवरी को  इलाहाबाद सिटी स्टेशन से 15:00 बजे प्रस्थान कर 19:30 बजे मंडुआडीह पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 55156 इलाहाबाद सिटी-मंडुआडीह सवारी गाड़ी 9 एवं 10 जनवरी को  इलाहाबाद सिटी स्टेशन से 22:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 02:30 बजे मंडुआडीह  पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी