नियमित योग स्वस्थ रहने का उत्तम साधन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Aug 2022 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 03 Aug 2022 05:15 PM (IST)
नियमित योग स्वस्थ रहने का उत्तम साधन
नियमित योग स्वस्थ रहने का उत्तम साधन

नियमित योग स्वस्थ रहने का उत्तम साधन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर चल रहे बीएड चतुर्थ सेमेस्टर स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बुधवार को आजादी के अमृ़त महोत्सव के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को योग के विविध आसनों का अभ्यास कराया गया।

प्राचार्य डा. प्रदीप नारायण डोंगरे ने कहा योग हमारी प्राचीन बहुमूल्य विरासत है। भागदौड़ की जिंदगी में लोग शारीरिक मेहनत करना भूल गए हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। योग को नियमित दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ रहा जा सकता है। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी राजेंद्र कुमार राजन ने योग-प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षक राजकुमार यादव ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, गोमुखासन, मंडूकासन व अन्य आसनों का अभ्यास कराया। जिला स्काउट- गाइड प्रशिक्षण आयुक्त चंद्रेश कुमार ने विविध जानकारी दी। डा. लोकपति त्रिपाठी, डा. मंजुल गुप्ता, जयसिंह यादव, सुधीर कुमार रंजन, डा. नीलम, दीप्ति, संजय कुमार व अन्य प्राध्यापक थे।

chat bot
आपका साथी