समयबद्ध हो शिकायतों का निस्तारण

संपूर्ण थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:05 AM (IST)
समयबद्ध हो शिकायतों का निस्तारण
समयबद्ध हो शिकायतों का निस्तारण

जासं, ऊंज (भदोही) : संपूर्ण थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। डीएम और एसपी रामबदन सिंह सुबह ही सेमराध में आयोजित कल्पवास मेला का निरीक्षण करने के पश्चात ऊंज थाने में पहुंच गए। यहां पर आने वाले फरियादियों की फरियाद सुनीं और उसका निस्तारण किए। बेलहुआ के नीरज कुमार ने भूमि विवाद की शिकायत दर्ज कराई। इसके पहले थानाध्यक्ष राम दरश ने झंडा दिवस का लोगो लगाकर उनका अभिवादन किया।

chat bot
आपका साथी