सभी गांवों में पहुंचेगी विकास की किरण

जासं ऊंज (भदोही) क्षेत्र के भैरोपुर में रविवार को आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने जिल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:22 PM (IST)
सभी गांवों में पहुंचेगी विकास की किरण
सभी गांवों में पहुंचेगी विकास की किरण

जासं, ऊंज (भदोही) : क्षेत्र के भैरोपुर में रविवार को आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कहा कि जिस उम्मीद पर जनता की ओर से सम्मान मिला है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश होगी। पांच साल के भीतर गांवों का चहुंमुखी विकास होगा। वृद्धा, विधवा व अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित महिलाओं की सुविधा के लिए गांव में ही कैंप लगाया जाएगा। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत से गांवों में सड़क व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। समारोह में पूर्व मंत्री धनपति राम विद्रोही, गुलाबचंद मौर्य, बंशीधर मौर्य, दिनेश सिंह, अभय राज सिंह रामराज मिश्रा, मनीष पांडेय व अभिषेक मौर्य आदि थे।

chat bot
आपका साथी