- बचाव के प्रति लापरवाही, सेहत पर पड़ेगी भारी

सुखमय जीवन के लिए शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। दिनचर्या में लापरवाही ही सभी रोगों का जड़ होता है। समय रहते दिनचर्या नियमित न रखने पर लोग गंभीर रोगों का शिकार हो जाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए प्रात उठकर टहलने से काफी हद तक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इसके अलावा स्वस्थ्य जीवन के लिए खान-पान सबसे मायने रखता है। रविवार को दैनिक जागरण के प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने पाठकों की जिज्ञासा शांत कर सेहतमंद रहने के टिप्स दिये।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 04:34 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 04:34 PM (IST)
- बचाव के प्रति लापरवाही, सेहत पर पड़ेगी भारी
- बचाव के प्रति लापरवाही, सेहत पर पड़ेगी भारी

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : सुखमय जीवन के लिए शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। जीवन शैली में बरती जाने वाली लापरवाही ही सभी रोगों का जड़ होती है। लोग समझ नहीं पाते और रोग धीरे-धीरे उन्हें अपनी गिरफ्त में लेता रहता है। अंतत: जब तक सचेत होते हैं समस्या गंभीर रोग में बदल चुकी होती है। स्वस्थ रहने के लिए प्रात: उठकर टहलने से काफी हद तक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसके अलावा स्वस्थ जीवन के लिए खान-पान सबसे मायने रखता है।

रविवार को दैनिक जागरण के हैलो डाक्टर कार्यक्रम में मौजूद डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बजरिए फोन पाठकों की जिज्ञासा शांत की। साथ ही उन्हें सेहतमंद रहने के टिप्स दिये। कहा कि ब्लड प्रेसर व डायविटीज की नियमित जांच कराने के साथ इसे संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है।

------------

- सवाल : चर्मरोग समस्या है। शरीर में दाने निकल आते हैं। जिसमें खुजली होने से दिक्कत होती है।

- जवाब : इसके लिए आपको कोल्ड एलर्जी से बचना पड़ेगा। अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं, विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लें। सरकारी अस्पतालों में अच्छी दवाएं उपलब्ध हैं। समय रहते इसका इलाज न कराने पर दिक्कत बढ़ सकती है। सरकारी अस्पतालों में बीमारी का उपचार आसान है तो दवाएं भी मौजूद हैं। उपचार कराने से राहत मिलेगी।

- सवाल : मेरी 11 साल की बच्ची को ब्लड कैंसर हो गया है। बीएचयू के डॉक्टर का सलाह है कि इलाज के लिए एम्स या पीजीआइ लखनऊ में ले जाएं। गरीबी की वजह से यह संभव नहीं कर पा रहा हूं। आर्थिक मदद कैसे मिलेगी।

- जवाब : सबसे पहले तो कोशिश करें कि अगर पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवा लें। इसके अलावा अपने क्षेत्र के जिलाधिकारी, विधायक व सांसद से संपर्क करें। जो संभव होगा प्रावधान के तहत मदद मिल सकती है।

- सवाल : ढाई वर्ष पहले सिर में दाने (चिकन पाक्स) निकले थे। तभी से आंख में खुजली व जलन बहुत ज्यादा है। उपचार क्या कराएं।

- जवाब : सिर व माथे पर चिकन पाक्स निकलने पर आंख की रोशनी जाने का भी खतरा रहता है। किसी न्यूरो स्पेशलिस्ट को तत्काल दिखाएं। यह तो आपका सौभाग्य है कि इस तरह की समस्या नहीं हुई। प्रयागराज में आंख का अच्छा अस्पताल है। डॉक्टर को दिखाकर सलाह लें। इसका सही उपचार न्यूरोलॉजिस्ट ही करेंगे।

- सवाल : सेहत दुरुस्त रखने के लिए क्या सतर्कता बरतें।

- जवाब : संतुलित, शुद्ध और अच्छे आहार का सेवन करें। खान-पान के प्रति सतर्कता व नियमित दिनचर्या से स्वस्थ हो सकते हैं। तेल-मसाला से परहेज करें। अंकुरित अनाज, दूध, दही, दाल व पनीर आदि का सेवन करें। रोगों से निजात के लिए मार्निंग वाक बहुत जरूरी है।

- सवाल : बच्चे को बार-बार जुकाम आता है। क्या करूं।

- जवाब : शरीर की कोशिकाओं की बनावट ऐसी होती है कि कुछ लोगों का शरीर मौसम परिवर्तन या अन्य व्यतिक्रम को सहन करने के लिए दक्ष नहीं होता। लोग बीमार पड़ते हैं। गर्म काढ़ा का सेवन करें तो अति लाभकारी होगा। जुकाम से बचाव के लिए धूल गर्दा आदि से बचाव करें। अन्यथा इंफेक्शन होने से सर्दी जुकाम से राहत नहीं मिल पाएगी।

- सवाल : आए दिन पेट में दर्द होता है, दवा किया लेकिन आराम नहीं मिला।

- जवाब : अनियमित दिनचर्या और खान-पान में व्यतिक्रम। तंबाकू का अगर सेवन करते हों तो तत्काल बंद करें। चाय पीने के बाद तुरंत भोजन न करें। चाय-तंबाकू में निकोटिन होता है। शरीर की पाचन शक्ति क्षीण होती है। पानी हमेशा गुनगुना ही सेवन करें। खाना खाने के पूर्व या खाते समय पानी का सेवन करें। अन्यथा भोजन के एक घंटा बाद ही पानी का सेवन करें।

-------------

इन्होंने किए सवाल : अभिषेक पांडेय मतेथू, विजयलाल यादव मनीपुर इटहरा, अशोक कुमार श्रीवास्तव फत्तूपुर, राजमणि यादव गोपीगंज, रंगलाल यादव कनकपुर, आशुतोष अभियां, सचित उपाध्याय व सुनील कुमार गोपीगंज निवासी घाटमपुर।

chat bot
आपका साथी