उपेक्षा से बदहाल ऐतिहासिक तालाब

तालाब व पोखरों की खोदाई कराकर पुराने स्वरूप में वापस लाने के प्रति शासन-प्रशासन गंभीर है। स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारों की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। राजमार्ग पर स्थित बाबूसराय बाजार में स्थित ऐतिहासिक पक्का तालाब उपेक्षा से बदहाल है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:45 PM (IST)
उपेक्षा से बदहाल ऐतिहासिक तालाब
उपेक्षा से बदहाल ऐतिहासिक तालाब

जागरण संवाददाता, बाबूसराय (भदोही) : तालाब व पोखरों की खोदाई कराकर पुराने स्वरूप में वापस लाने के प्रति शासन-प्रशासन गंभीर है। स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारों की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। राजमार्ग पर स्थित बाबूसराय बाजार में स्थित ऐतिहासिक पक्का तालाब उपेक्षा से बदहाल है।

तालाब की दशा यह है कि पूर्वी तट पर स्थित नट बस्ती बसी के लोग घरों से निकलने वाले गंदे पानी को बहाने के साथ कूड़ा भी डाल दे रहे हैं, इससे पक्की सीढि़यां पटती जा रही है। तालाब का दायरा सिमटता जा रहा है। इसी तरह अन्य किनारों पर भी अतिक्रमण होता जा रहा है। जिम्मेदार अनभिज्ञ बने हुए हैं।

chat bot
आपका साथी