चारों भाइयों का मिलन देख नम हुईं आंखें

जासं लालानगर (भदोही) गोपीगंज नगर का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध भरत मिलाप बुधवार की रात सकुश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 04:22 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 04:22 PM (IST)
चारों भाइयों का मिलन देख नम हुईं आंखें
चारों भाइयों का मिलन देख नम हुईं आंखें

जासं, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज नगर का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध भरत मिलाप बुधवार की रात सकुशल आयोजित हुआ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई साल से मुख्य चौराहे पर आयोजित होने वाला राम-भरत मिलन कार्यक्रम को रामलीला मैदान में ही संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम समेत भाइयों का मिलन देख खुशी के आंसू छलक पड़े। मिलन का साक्षी बने लोगों के जयकारे से नगर गुंजायमान हो गया। लाग- विमान भी नहीं निकाले जा सके।

गोपीगंज नगर के एतिहासिक व प्राचीन भरत मिलाप मेले में होने वाली अपार भीड़ को देखते हुए वैश्विक महामारी के इस दौर में शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया गया। रामलीला के व्यास पंडित शेषधर पाठक के नेतृत्व में चल रहे सस्वर पाठ के बीच फूलों से सुशोभित मंच पर चारों भाइयों राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न का मिलन संपन्न हो गया। दर्शन व आरती पूजन के दौरान रामलीला मैदान दर्शकों के जयकारे से गुंजायमान रहा। भरत मिलाप के उपरांत भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस मौके पर रामलीला संरक्षक अजीत सिंह बघेल, उमेश सिंह बघेल, हाजी मोहम्मद हलीम, अखिलेंद्र सिंह चिट्टू, संतोष कुमार सिंह, कौशलेद्र बघेल, नवीन मिश्रा और नव युवक दल के भिखारी लाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, भोलानाथ केसरवानी आदि थे।

chat bot
आपका साथी