समिति पर ताला, किसानों की बढ़ी दिक्कत

अनियमितता के आरोप में सीज किए गए साधन सहकारी समिति वेदमनपुर के चलते किसानों को उर्वरक के लिए भारी परेशानी हो रही है। किसानों को प्रति दिन पहुंचकर वापस लौटना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:27 PM (IST)
समिति पर ताला, किसानों की बढ़ी दिक्कत
समिति पर ताला, किसानों की बढ़ी दिक्कत

जागरण संवाददाता, चौरी (भदोही) : अनियमितता के आरोप में सीज किए गए साधन सहकारी समिति वेदमनपुर के चलते किसानों को उर्वरक के लिए भारी परेशानी हो रही है। किसानों को प्रति दिन पहुंचकर वापस लौटना पड़ रहा है।

उक्त समिति पर काफी समय से अनियमितता की शिकायत चल रही थी। आरोप था कि समिति अक्सर बंद रहता है तो मिलावटी उर्वरक व बीच की बिक्री की जा रही है। शिकायत पर गत दिनों पहुंचे जिला कृषि अधिकारी अशोक प्रजापति ने जांच की। समिति पर ताला बंद मिला था। वह तीन घंटे तक कर्मचारियों को फोन करते रहे लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जिस पर समिति पर ताला लगा दिया। पांच दिनों से बंद समिति से किसानों को उर्वरक लेकर दिक्कत हो रही है। किसानों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी