महिलाओं से संवाद, सीएम की टीम ने सुनीं समस्याएं

मुख्यमंत्री की ओर गठित महिला अधिकारियों का दल शुक्रवार को जनपद में पहुंच गया। तीन दिवसीय भ्रमण पर आई अफसरों की टीम पहले दिन गेराई आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 07:33 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:07 AM (IST)
महिलाओं से संवाद, सीएम की टीम ने सुनीं समस्याएं
महिलाओं से संवाद, सीएम की टीम ने सुनीं समस्याएं

जागरण संवाददाता, औराई (भदोही) : मुख्यमंत्री की ओर गठित महिला अधिकारियों का दल शुक्रवार को जनपद में पहुंच गया। तीन दिवसीय भ्रमण पर आई अफसरों की टीम पहले दिन गेराई आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान लाभार्थियों से सवाल कर मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इसके साथ ही औराई ब्लाक सभागार में आयोजित गोष्ठी में मुख्यमंत्री सुमंगला योजना व सुपोषण योजना को लेकर जागरूक किया। साथ ही बड़ी संख्या में आवेदन फार्म भी वितरित की।

प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास की ओर से गठित टीम की नोडल अधिकारी दिव्या, वंदना त्रिपाठी और प्रिया सिंह ने संयुक्त रूप से गेराई आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर चौपाल लगाकर लाभार्थियों की समस्याओं से रूबरू भी हुई। कहा कि महिलाओं के लिए शासन की ओर से कई लाभपरक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिला बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से वितरण किए जा रहे पुष्टाहार की पड़ताल भी की। इसके पश्चात वह औराई ब्लाक सभागार में आंगनबाड़ी वर्करों के अलावा महिला लाभार्थियों से भी सीधे संवाद स्थापित की। टीम लीडर दिव्या ने बताया कि मुख्यमंत्री सुमंगला योजना को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं में आवेदन दिया गया। अधिकारियों को भी सचेत किया गया है कि महिलाओं को उनके हक को दिलाएं। बताया कि निरीक्षण में मिल रही कमियों को भी दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी आमोद ओझा आदि थे।

chat bot
आपका साथी