आतंकवादियों का समूल सफाया करेगी भारतीय सेना

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): नगर स्थित राजा पार्क में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 11:47 PM (IST)
आतंकवादियों का समूल सफाया करेगी भारतीय सेना
आतंकवादियों का समूल सफाया करेगी भारतीय सेना

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही): नगर स्थित राजा पार्क में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ संकल्प लिया। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र ¨सह मस्त ने कहा कि इस दुख की घड़ी में संयम रखने की जरूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा बलों को खुली छूट दे दी है। कोई भी आतंकी संगठन कितना शातिर हो लेकिन वह छिपकर नहीं रह सकता है।

इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गीत हुई। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि पाकिस्तान ने कायराना हरकत कर छिपकर जवानों पर वार किया है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने शहीद परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते एक माह का वेतन समर्पित करने की घोषणा की। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। सरकार उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जवानों को पूरी छूट दे दी है। पूर्व अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, नागेंद्र ¨सह, प्रदीप ¨सह शैलेंद्र दुबे टुन्ना, ओम प्रकाश पांडेय, प्रभात श्रीवास्तव,संगीता खन्ना, चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने नम आंखों से श्रद्धाजंलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी