आयकर अदायगी की दी गई जानकारी

स्थानीय क्षेत्र के घोसिया नगर के ग्रैंड मैरिज लान में आयकर विभाग के अधिकारियों ने टैक्स जमा करने की बारीकियां बताई। इसके साथ ही कर दताओं को ईमानदारी से आयकर जमा करने को आगाह किया। आयकर विभाग की ओर से टैक्स अदायगी के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को आहूत बैठक में आयकर अधिकारी बीके दुबे ने जानकारी देने के दौरान करदाताओं को नियमानुसार टैक्स की भरपाई करने के लिए प्रेरित किया। टैक्स में पंजीकरण विधि की जानकारी दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 10:00 PM (IST)
आयकर अदायगी की दी गई जानकारी
आयकर अदायगी की दी गई जानकारी

जासं, औराई (भदोही) : स्थानीय क्षेत्र के घोसिया नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में आयकर विभाग के अधिकारियों ने टैक्स जमा करने की बारीकियां बताई। इसके साथ ही करदताओं को ईमानदारी से आयकर जमा करने को आगाह किया। आयकर विभाग की ओर से टैक्स अदायगी के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को आहूत बैठक में आयकर अधिकारी बी.के दुबे ने जानकारी देने के दौरान करदाताओं को नियमानुसार टैक्स की भरपाई करने के लिए प्रेरित किया। टैक्स में पंजीकरण विधि की जानकारी दिया। बैठक में व्यापारियों को पंजीकरण में आने वाली दिक्कतों के समाधान की विधि की विस्तृत जानकारी दिया। इसके अलावा कहा कि टैक्स अदायगी में कोई भी दिक्कत आती है तो कार्यालय में संपर्क कर समाधान कर सकते हैं। इस दौरान आयकर रिटर्न दाखिल करने से होने वाले लाभ की जानकारी दिया। आयकर निरीक्षक ¨प्रस कुमार, देवेंद्र दुबे चेयरमैन नोमान अहमद, सुरेंद्र बरनवाल, निवास बरनवाल, केपी दुबे, आरके शुक्ला व समरजीत सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी