हैंडओवर के बाद भी संचालित नहीं हो सका अस्पताल

25 करोड़ की लागत से बनकर तैयार सौ शैया वाले अत्याधुनिक महिला अस्पताल की सेवा से जनता वंचित हो रही है। कार्यदाई संस्था के हैंडओवर करने के तीन सप्ताह के बाद भी अस्पताल का संचालन सुनिश्चित नहीं हो सका, जबकि एक जनवरी से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा शुरु करने का विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 09:07 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 12:09 AM (IST)
हैंडओवर के बाद भी संचालित नहीं हो सका अस्पताल
हैंडओवर के बाद भी संचालित नहीं हो सका अस्पताल

जासं, भदोही : पचीस करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार एक सौ शैय्या वाले अत्याधुनिक महिला अस्पताल की सेवा से जनता वंचित हो रही है। कार्यदाई संस्था के हैंडओवर करने के तीन सप्ताह बाद भी अस्पताल का संचालन सुनिश्चित नहीं हो सका है। जबकि एक जनवरी से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा शुरू करने का विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था।

कालीन नगरी की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल स्थापना को मंजूरी मिली थी। विभिन्न कारणों से अस्पताल निर्माण में काफी विलंब हुआ। बहरहाल 27 दिसंबर को कार्यदाई संस्था ने अस्पताल स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर संचालन का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। इसके बाद भी आज तक स्वास्थ्य विभाग उसका संचालन नहीं कर सका। अस्पताल संचालन की जिम्मेदारी महाराजा बलवंत ¨सह अस्पताल भदोही के प्रबंधन को दी गई है। सीएमएस डा. जयनरेश ने उस दौरान बताया था कि एक जनवरी से अस्पताल रोगियों के लिए सुलभ कर दिया जाएगा लेकिन तीन सप्ताह भी अस्पताल की सेवा नहीं मिल सकी। हालांकि बुधवार को उनका कहना था कि अस्पताल संचालन के लिए कुछ संसाधनों की आवश्यकता है तथा इसके लिए शासन को लिखा गया है। संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद अस्पताल संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी