ग्राम प्रधानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

ग्राम पंचायतों को सेल्फ गवर्मेंट का दर्जा देने, कम से कम प्रति माह तीस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट धमके ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 11:55 PM (IST)
ग्राम प्रधानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
ग्राम प्रधानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : ग्राम पंचायतों को सेल्फ गवर्नमेंट का दर्जा देने, कम से कम तीस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। जांच के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी तो जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक सौंपा।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रधानों ने आवाज बुलंद की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय गोपाल ने कहा कि शासन प्रधानों के हितों की अनदेखी कर रहा है। जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। अब प्रधान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र मिश्र ने कहा कि ग्राम पंचायतों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अधिकार दिया जाना चाहिए। श्रीराम दुबे, पवन ¨सह डंपू ने कहा कि ग्राम प्रधानों का जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। संजय श्रीवास्तव, अजीत यादव आदि ने भी विचार रखें।

---

ये रहीं मांगें

-ग्राम पंचायतों को स्वतंत्र रूप से काम करने का अधिकार मिले।

-प्रधानों को तीस हजार मानदेय व दस हजार रुपये पेंशन दिया जाय।

-गांवों में ग्राम सचिवालय बने व तैनात कर्मचारियों की ग्राम सचिवालय में उपस्थिति अनिवार्य की जाय।

-भदोही जिले में सफाई कर्मचारियों की अविलंब नियुक्ति की जाय।

-प्रधानों की सुरक्षा की गारंटी लेते हुए उन्हें आत्मरक्षार्थ शस्त्र लाइसेंस दिया जाय।

chat bot
आपका साथी