रूई की धुनाई कारखाना में लगी आग

क्षेत्र के कठौता मोड़ पर गुरुवार की रात रूई की धुनाई कारखाना में आग लग गया। जानकारी मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचते तब तक सब कुछ जल कर खाक हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 08:30 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 08:30 PM (IST)
रूई की धुनाई कारखाना में लगी आग
रूई की धुनाई कारखाना में लगी आग

जासं, गोपीगंज (भदोही) : क्षेत्र के कठौता मोड़ पर गुरुवार की रात रूई की धुनाई कारखाने में आग लग गई। जानकारी मिलने पर जब तक फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचते और आग पर काबू करते सब कुछ जल कर खाक हो गया।

गोपीगंज क्षेत्र के गिराई मोड़ के पास दरभंगा बिहार निवासी अब्दुल गफूर रुई की धुनाई करने वाली मशीन लगाकर रजाई-गद्दा बनाने व बेंचने का काम करते है। कारखाने में संदिग्ध परिस्थिति में रात में आग लग गई। जानकारी होते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। सफलता न मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अब्दुल गफूर ने बताया अपने परिवार सहित पिछले पांच वर्षो से रहकर मजदूरी पर व्यापारियों से रुई, कपड़े आदि लाकर रजाई, गद्दे बनाने का काम करता था। उसे पड़ोसियों बताया कि रात तबीयत खराब होने के कारण किराए के मकान में रहने चला गया था। गोपीगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी