केंद्रों पर किसान पहले कराएं नमूना की जांच, फिर लाएं धान

खरीद केंद्रों पर किसान पहले नमूना की जांच कराएं। इसमें सफल होने पर वह धान लेकर केंद्र पर आएं। इससे उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं होगी। मंगलवार को आयोजित फोनिग कार्यक्रम प्रश्न पहर के तहत जागरण कार्यालय से जिला खाद्य विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह सीधे जनता व किसानों से रूबरू हुए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:11 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:11 PM (IST)
केंद्रों पर किसान पहले कराएं नमूना की जांच, फिर लाएं धान
केंद्रों पर किसान पहले कराएं नमूना की जांच, फिर लाएं धान

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : खरीद केंद्रों पर किसान पहले नमूना की जांच कराएं। इसमें सफल होने पर वह धान लेकर केंद्र पर आएं। इससे उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं होगी। मंगलवार को आयोजित फोनिग कार्यक्रम 'प्रश्न पहर' के तहत जागरण कार्यालय से जिला खाद्य विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह सीधे जनता व किसानों से रूबरू हुए। किसानों ने फोन कर उनसे सीधा संवाद किया। धान खरीद में आने वाली दिक्कतों, क्रय केंद्रों पर सुविधाएं, रजिस्ट्रेशन आदि के संबंध में सवाल किए। जिसे गंभीरता के साथ सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान बिक्री के लिए संपूर्ण धान ले जाने के पहले पंजीकरण व क्रय केंद्र पर नमूना ले जाकर परीक्षण कराकर खरीद के लिए तय तिथी पर केंद्र पर धान लेकर आने की सलाह दी। उन्होंने किसानों की समस्याओं को अपनी डायरी में दर्ज भी किया।

---------------------

- सवाल : मंडी समिति में धान बिक्री के लिए कई बार जाने के बाद भी एक महिला अधिकारी की ओर से क्रय किए जाने की बजाए नमूना मांगा जा रहा है।

- जवाब : बिक्री के लिए पूरा धान ले जाने के पहले नमूना ले जाकर परीक्षण कराने से आपको सहूलियत होगी। अगर शासन से जारी गाइडलाइन के अनुरुप है तो निश्चित तौर पर खरीद की जाएगी। आप निश्चित होकर नमूना लेकर जाइए। पंजीकरण कराने के उपरांत बिक्री के लिए ले जाने की तिथि भी निर्धारित करा लीजिए। नियत दिन धान लेकर जाने पर आपका धान ले लिया जाएगा। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। अगर दिक्कत होती है तो क्रय केंद्रों पर लगे बैनर में लिखे मोबाइल नंबर पर तत्काल संपर्क करें। सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। - सवाल : सुरियावां साधन सहकारी समिति पर धान बिक्री के लिए पांच बार जा चुके। पंजीकरण भी कराया है लेकिन केंद्र प्रभारी की ओर से धान नहीं लिया गया।

- जवाब : आप धैर्य रखें, आपका धान निश्चित तौर पर लिया जाएगा। संबंधित केंद्र प्रभारी को मेरी ओर से निर्देशित कर दिया जाएगा। बिक्री में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। - सवाल : धान का समर्थन मूल्य क्या तय है, जानकारी दें।

- जवाब : धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विटल तय है। जनपद में पांच संस्थाओं की ओर से संचालित 46 क्रय केंद्रों में से किसी भी क्रय केंद्र पर पहुंचकर धान की बिक्री का जा सकती है। - सवाल : कृषि विभाग से हाईब्रिड बीज की बोआई कराने पर जोर दिया जाता है लेकिन केंद्रों पर खरीद नहीं होती।

- जवाब : हाईब्रीड धान में मानक के अनुरूप चावल न निकलने से खरीद में समस्या आती है। यदि साफ धान है तो हाईब्रीड की भी खरीद कराई जा रही है। किसान हाईब्रीड धान भी दे सकते हैं। - सवाल : धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की क्या प्रक्रिया है। खरीद के लिए क्या मानक तय है।

- जवाब : क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। किसान रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक पासबुक, खतौनी, आधार कार्ड आदि कागजात आवश्यक हैं। पंजीकरण के उपरांत केंद्र पर धान बेच सकते हैं। - सवाल : सिर्फ बड़े किसान ही धान दे सकते हैं या फिर छोटे किसानों की भी खरीद होती है।

- जवाब : कोई भी किसान केंद्र पर पहुंचकर धान की बिक्री कर सकता है। छोट-बड़े की कोई बाध्यता नहीं है।

--------------------- इन्होंने किए सवाल : जगत नारायण तिवारी कौलापुर, श्रवण कुमार उपाध्याय मलेपुर, सुनील कुमार मौर्य कड़ोर, विजय लाल इटहरा, रत्नेश सिंह चहरपुर, प्रहलाद सिंह भगवानपुर, टिकू शुक्ल सागररायपुर व राजेंद्र प्रसाद मौर्य निवासी जंगीगंज भदोही।

chat bot
आपका साथी