नव नियुक्त शिक्षकों को समझाया कार्य व दायित्व

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM (IST)
नव नियुक्त शिक्षकों को समझाया कार्य व दायित्व
नव नियुक्त शिक्षकों को समझाया कार्य व दायित्व

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के तहत नव नियुक्त शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ज्ञानपुर (डायट) में शुरू हुआ। शिविर में उन्हें कार्य व दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

डायट प्राचार्य नंदलाल गुप्त व बीएसए अमित कुमार सिंह ने शिविर का मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। शिक्षकों को पूरे मनोयोग के साथ जानकारी लेने पर जोर दिया। प्रशिक्षण संचालक रविरंजन सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षक सुशील कुमार पटेल, अनामिका तिवारी, कुतुबुद्दीन खान, जयप्रकाश सिंह आदि ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी। मिशन प्रेरणा, दीक्षा एप के बारे में बताया। इसी तरह चांदनी सिंह, स्मिता सिंह, सुनील कुमार व सुलभ श्रीवास्तव ने भी उपयोगी जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में 50 शिक्षक थे।

chat bot
आपका साथी