किसानों के शोषण पर उग्र हुए कांग्रेसी

केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसजनों ने किसानों संग प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष देव नारायण यादव की अध्यक्षता में 50 की संख्या में जुटे किसानों ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी किया। बुधवार को भुड़की चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार की उपेक्षा से किसान हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी फसलों के अच्छे उत्पाद के बाद भी उचित दाम नहीं मिलने से घाटा उठाने को लाचार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Dec 2019 09:01 PM (IST) Updated:Wed, 04 Dec 2019 09:01 PM (IST)
किसानों के शोषण पर उग्र हुए कांग्रेसी
किसानों के शोषण पर उग्र हुए कांग्रेसी

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसजनों ने किसानों संग प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष देव नारायण यादव की अध्यक्षता में 50 की संख्या में जुटे किसानों ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी किया। बुधवार को भुड़की चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार की उपेक्षा से किसान हांड़तोड़ मेहनत करने के बाद भी फसलों के अच्छे उत्पाद के बाद भी उचित दाम नहीं मिलने से घाटा उठाने को लाचार हैं। उपेक्षा से कर्ज तले दब रहे किसानों की केंद्र और प्रदेश सरकार सुधि नहीं ले रही है। बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों, मजदूरों और नौजवानों का शोषण खुलेआम किया जा रहा है। यह देश के राजनीतिक इतिहास में किसानों की लाचारी का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण वक्त चल रहा है। इस दौरान इम्तियाज अंसारी, हरिशंकर यादव, अभिमन्यु यादव, रमा शंकर बिद, मिठाई लाल, सानू कुरैशी, राजन यादव, छोटे लाल बिद व अशोक यादव समेत आदि थे।

chat bot
आपका साथी