55 वाहनों का ई-चालान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों की चेकिग की। इस दौरान अलग अलग स्थानों पर 555 दो पहिया वाहनों का ई-चालान किया गया। इसी तरह देर शाम शहर में पैदल भ्रमण व स्टेशन पर व्यापक छानबीन की गई। शनिवार की शाम चार बजे से अजीमुल्लाह चौराहे पर कस्बा इंचार्ज संतोष राय रजपुरा चौराहे पर रजपुरा चौकी इंचार्ज महेंद्र पटेल इंदिरा मिल चौराहे पर नईबाजार चौकी इंचार्ज अविनाश त्रिपाठी के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई। तीन सवारी व बिना हेलमेट वालों को निशाने पर रखा गया। दो घंटे तक चले अभियान के दौरान वाहन चालकों में अफरा तफरी का आलम रहा। शहर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि तीनों स्थानों का मिलाकर 55 वाहनों का ई चालान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 09:03 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:02 AM (IST)
55 वाहनों का ई-चालान
55 वाहनों का ई-चालान

जासं, भदोही: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों की चेकिग की। इस दौरान अलग अलग स्थानों पर 55 दो पहिया वाहनों का ई-चालान किया गया। इसी तरह देर शाम शहर में पैदल भ्रमण व स्टेशन पर व्यापक छानबीन की गई।

शनिवार की शाम चार बजे से अजीमुल्लाह चौराहे पर कस्बा इंचार्ज संतोष राय, रजपुरा चौराहे पर रजपुरा चौकी इंचार्ज महेंद्र पटेल, इंदिरा मिल चौराहे पर नईबाजार चौकी इंचार्ज अविनाश त्रिपाठी के नेतृत्व में वाहनों की जांच की गई। तीन सवारी व बिना हेलमेट वालों को निशाने पर रखा गया। दो घंटे तक चले अभियान के दौरान वाहन चालकों में अफरा तफरी का आलम रहा। शहर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि तीनों स्थानों का मिलाकर 55 वाहनों का ई चालान किया गया।

इसके अलावा देर शाम शहर में पैदल भ्रमण व स्टेशन पर व्यापक जांच पड़ताल की गई। संदिग्ध दिखने वालों से आवश्यक पूछताछ की गई तो कुछ लोगों के सामान भी चेक किए गए।

chat bot
आपका साथी