छाए रहे बादल, शीतलहरी ने किया बेहाल

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते जनवरी की शुरूआत क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 08:28 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 08:28 PM (IST)
छाए रहे बादल, शीतलहरी ने किया बेहाल
छाए रहे बादल, शीतलहरी ने किया बेहाल

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते जनवरी की शुरूआत के साथ ही मौसम बिगड़ा हुआ है। लुढ़के तापमान से ठंड व गलन लोगों को सता रही है। पखवारे से चल रहे शीतलहरी में शुकवार को बदलाव आया। सुबह बादल छाए लेकिन रात्रि में बूंदाबांदी हुई। सुबह सूर्यदेव के दर्शन हो जाने व धूप भी खिली लेकिन गलन में कोई खास कमी नहीं आई। हालांकि अच्छी धूप होने पर लोगों ने अपने जरूरी कार्यों को तेजी के साथ पूरा किया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 तो अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस बार ठंड ऐसी रही कि अधिकतम तापमान 14 से 16 तो न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री तक पहुंच गया था। इससे बढ़ी ठंड व गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। शुक्रवार को सुबह कोहरा नहीं दिखा, धूप भी निकली लेकिन गलन बरकरार रही। सुबह व शाम लोग अलाव से चिपके रहे। धूप को दलहन व तिलहन फसल चना, मटर, अरहर आदि के लिए लाभकारी माना जा रहा है। सुखाए गए कपड़े-बिस्तर

एक पखवारे से जारी शीतलहर से लोग घर के कपड़े-बिस्तर तक नहीं सूख पा रहे थे। बिस्तर भी मानों ऐसे लग रहे थे जैसे भिगोकर रखा गया हो। ऐसे में शुक्रवार को मौसम साफ मिलने जहां लोग जरूरी कार्यों को तेजी के साथ निबटाने में जुटे रहे तो वहीं कपड़े-बिस्तर आदि को भी धूप दिखाकर सुखाते व गर्म करते रहे।

chat bot
आपका साथी