रास्ते के विवाद में चटकी लाठी, पांच घायल

थाना क्षेत्र के चक सारनाथ गांव में रास्ते को विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट में जमकर लाठियां चटकी। साथ ही ईंट-पत्थर व धारदार हथियार चलने से पांच लोग घायल हो गए। मारपीट के चलते आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 04:33 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 04:33 PM (IST)
रास्ते के विवाद में चटकी लाठी, पांच घायल
रास्ते के विवाद में चटकी लाठी, पांच घायल

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : थाना क्षेत्र के चक सारनाथ गांव में रास्ते को विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट में जमकर लाठियां चटकी। साथ ही ईंट-पत्थर व धारदार हथियार चलने से पांच लोग घायल हो गए। मारपीट के चलते आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मची रही।

गांव निवासी शोभनाथ बिद व शिवप्रसाद शुक्ल के परिवारों को बीच सुबह ही रास्ते को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने - सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर के साथ धारदार हथियारों तक का प्रयोग किया गया। जिसके जद में आने से एक पक्ष के शोभनाथ बिद, श्याम कुमारी, पार्वती देवी, ममता कुमारी व शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आई है। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ में ले जाकर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। शोभनाथ बिद की तहरीर पर शिवप्रसाद शुक्ल, अभिषेक कुमार, गोरेलाल, लल्लू शुक्ला, आशा देवी, मनीषा देवी व दूसरे पक्ष के शिव प्रसाद की तहरीर पर शोभनाथ, श्याम कुमार, शीला देवी व पार्वती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी