आज भी प्रासंगिक हैं पं. दीनदयाल के विचार

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मानववाद के प्रणेता पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को ज्ञानपुर नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 10:26 PM (IST)
आज भी प्रासंगिक हैं पं. दीनदयाल के विचार
आज भी प्रासंगिक हैं पं. दीनदयाल के विचार

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मानववाद के प्रणेता पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को ज्ञानपुर नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तो साथ ही उनके विचारों, आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे। संघ के स्वयं सेवक से लेकर जनसंघ के के अध्यक्ष तक के सफर में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और हितों के लिए समर्पित कर दिया। भाजपा जिला मंत्री दीपक मिश्र ने कहा कि पं. दीन दयाल अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को पहले पंक्ति में खड़े व्यक्ति के समकक्ष लाना चाहते थे। अंत में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर डा आनंद मिश्र, रमेश सोनकर, तहसीलदार ¨सह, लालमणि मिश्र, धर्मेंद्र ¨सह आदि थे।

chat bot
आपका साथी