कालीन निर्यातक गिरफ्तार, पीड़िता की हालत बिगड़ी

कालीन निर्यातक गिरफ्तार पीड़तिा की हालत बिगड़ी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Feb 2020 08:49 PM (IST) Updated:Thu, 20 Feb 2020 08:49 PM (IST)
कालीन निर्यातक गिरफ्तार, पीड़िता की हालत बिगड़ी
कालीन निर्यातक गिरफ्तार, पीड़िता की हालत बिगड़ी

जागरण संवाददाता, सुरियावां (भदोही) : दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर इन दिनों भदोही जनपद सुíखयों में हैं। एसपी के सख्त हिदायत के बाद सक्रिय हुई सुरियावां पुलिस ने कालीन निर्यातक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कोर्ट में बयान दर्ज करने गई पीड़िता सीजेएम कोर्ट में बेहोश होकर गिर गई। पुलिस को हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन उसे महाराजा बलवंत सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।

भदोही की एक महिला ने एसपी से शिकायत कर आरोप लगाई थी कि 13 फरवरी को कालीन निर्यातक सलीम उसे भूमि दिलाने के लिए सुरियावां ले गया था। यहां पर वह एक कमरे में शराब पीने लगा। इस दौरान नशे में धुत होकर उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सक्रिय हुई पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कराने के लिए गुरुवार को सीजेएम कोर्ट आई थी। इसी दौरान वह परिसर के अंदर गिर गई। पुलिस उसे महाराजा बलवंत सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने कालीन निर्यातक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़तिा का बयान दर्ज करने के बाद दुराचार का धारा बढ़ा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी