भाई ने फावड़े से किया जानलेवा हमला, गंभीर

सुरियावां थानाक्षेत्र के परऊपुर में भाई के रिश्ते को तार-तार करते हुए भाई ने ही भाई पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:32 PM (IST)
भाई ने फावड़े से किया जानलेवा हमला, गंभीर
भाई ने फावड़े से किया जानलेवा हमला, गंभीर

जासं,ज्ञानपुर(भदोही): सुरियावां थानाक्षेत्र के परऊपुर में भाई के रिश्ते को तार-तार करते हुए भाई ने ही भाई पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए भेज दिया गया।

क्षेत्र के भावापुर निवासी भोलानाथ मिश्रा और उनके बड़े भाई के बीच भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को बड़े भाई विध्यवासिनी मिश्र खेत की जुताई करने गए थे। मामला विवादित होने पर भाई ने उन्हे खेत की जुताई करने से मना कर रहा था। इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। विध्यवासिनी ने पास में रखे फावड़े से हमला कर दिया। वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। इस बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि भोलानाथ मिश्रा की हालत गंभीर है।

chat bot
आपका साथी