भ्रष्टाचार निवारण कानून को किया जागरूक

विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में भ्रष्टाचार निवारण कानून को लेकर लोगों को जागरुक किया। स्टूडेंट पुलिस कैडेट के अंतर्गत भ्रष्टाचार विषय पर जागरुकता कार्यक्रम मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रेम चंद यादव ने किया। इस दौरान डा. हरिश्चंद्र यादव ने भ्रष्टाचार विषय पर छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर जागरुक किया। बताया कि देश के विकास में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा बाधक है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 06:22 AM (IST)
भ्रष्टाचार निवारण कानून को किया जागरूक
भ्रष्टाचार निवारण कानून को किया जागरूक

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज में भ्रष्टाचार निवारण कानून को लेकर लोगों को जागरुक किया। स्टूडेंट पुलिस कैडेट के अंतर्गत भ्रष्टाचार विषय पर जागरुकता कार्यक्रम मनाया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रेम चंद यादव ने किया। डा. हरिश्चंद्र यादव ने भ्रष्टाचार विषय पर छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर जागरुक किया। बताया कि देश के विकास में भ्रष्टाचार सबसे बड़ा बाधक है। सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो पीड़ितों के समस्या का समाधान में बाधा आ रही है। कहा कि देश से भ्रष्टाचार निवारण के लिए कानून को प्रभावी रुप से लागू करने की जरुरत है। इसके लिए जनता को सजग होना पड़ेगा तभी देश से भ्रष्टाचार की जड़ को समाप्त किया जा सकता है। नोडल पुलिस अधिकारी ने कानून की जानकारी देकर जागरुक किया। इस दौरान डा. अशोक त्रिपाठी, विश्वम्भर नाथ मिश्र, पारस, राम गोपाल तिवारी, अबुल कलाम, डा. शिव चंद व डा. चंद्रेश शुक्ल समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी