3252 ईंट भट्ठा श्रमिकों के लिए एक्शन प्लान

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन - 3 का दौर चल रहा है। इस दौर में सबसे ज्यादा दिक्कत कामगार श्रमिकों के सामने आई। बंदी के दौर में श्रमिकों की समस्या को देख संचालित कुल 1

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 May 2020 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2020 05:18 PM (IST)
3252 ईंट भट्ठा श्रमिकों के लिए एक्शन प्लान
3252 ईंट भट्ठा श्रमिकों के लिए एक्शन प्लान

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन-3 का दौर चल रहा है। इस दौर में सबसे ज्यादा दिक्कत कामगार श्रमिकों के सामने आई। बंदी के दौर में श्रमिकों की समस्या को देख संचालित कुल 188 ईंट भट्ठे हैं, इसमें 105 प्रशासन की अनुमति पर चालू कर दिये गये हैं। श्रम विभाग की ओर से ऐसे मजदूरों के लिए विशेष योजना चलाई जाएगी। जिससे भट्ठों पर तैनात 3252 श्रमिकों के लिए भोजन आदि जरूरी इंतजाम के लिए शासन की ओर से एक्शन प्लान योजना से लाभांवित किया जाएगा।

जनपद का हर कोने में ईंट भट्ठों की चिमनियां धधक रहीं है। उत्पाद से जहां संचालक मोटी कमाई करते हैं तो भट्ठों पर तपती आग की लौ से लाल हो रहे मजदूर दिनों-दिन आर्थिक संकट के बोझ तले दबते जा रहे हैं। ईंट उत्पाद में लगे अन्य प्रांतों व जनपदों के प्रवासी मजदूर भी लॉकडाउन में फंस गए हैं। भट्ठों पर लगे मजदूरों के विभागीय डाटा पर शासन ने भरोसा न कर जमीनी सर्वे कराने का निर्देश दिया था। विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में जो आंकड़ा सामने आया वह विभागीय आंकड़े से बहुत अधिक है। जमीनी स्तर पर सर्वे कार्य में लगे गांवों के लेखपाल व सेक्रेटरी की ओर से 3252 श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराई गई। 2524 अन्य प्रांतों के तो 728 श्रमिक सूबे के अन्य जनपदों के निवासी हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्या ने बताया कि शासन के निर्देश पर ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को ब्लाक व तहसील स्तर से सर्वे कराया गया। सूची को उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। श्रमिकों के लिए शासन से गाइड-लाइन मिलने के अनुसार सुविधा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी