कलेक्ट्रेट पर उठी आवाज, ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : भारत मुक्ति पार्टी व बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 01:00 AM (IST)
कलेक्ट्रेट पर उठी आवाज, ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ
कलेक्ट्रेट पर उठी आवाज, ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : भारत मुक्ति पार्टी व बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान इलेक्ट्रानिक वो¨टग मशीन हटाने व बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। साथ ही जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा।

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 72 घंटे के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए ईवीएम हटाओ, बैलेट लाओ, लोकतंत्र बचाओ आदि का नारा दिया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों संपन्न चुनावों में व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है। कई पार्टियों के नेताओं द्वारा इस पर सवाल उठाया गया है। बावजूद इसके चुनाव आयोग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

तमाम स्थानों पर जीते हुए प्रत्याशियों को हराकर संविधान व लोकतंत्र का खुला मजाक उड़ाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग तब तक चलती रहेगी जब तक इसे मंजूरी नहीं मिल जाती। प्रदर्शन में मनोज गौतम, डा. सम्राट, सुशील शास्त्री, देवेंद्र निराला, दिलीप राव, शमीम अंसारी, राजनारायण यादव, उमाकांत, आनंद कुमार सहित अन्य थे।

chat bot
आपका साथी