¨जप अध्यक्ष ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा

ज्ञानपुर (भदोही) : जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने बुधवार को गंगा बाढ़ से प्रभावित डीघ ब्लाक क्ष

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 07:31 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 07:31 PM (IST)
¨जप अध्यक्ष ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा

ज्ञानपुर (भदोही) : जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने बुधवार को गंगा बाढ़ से प्रभावित डीघ ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर स्थिति का निरीक्षण किया। प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी व यथासंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

क्षेत्र के छेछुआं, भमौरी, भोर्रा, बहपुरा, गजधरा,दुगुना आदि गांवों में पहुंचकर उन्होंने बाढ़ की स्थिति देखी। ग्रामीणों से मिलकर आश्वस्त किया कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन से भी पीड़ितों को राहत देने पर जोर दिया। उनके साथ सपा जिला महासचिव राजितराम यादव, नीता स्वर्णकार, लालजी यादव, प्रमोद यादव, विष्णु सेठ, कल्पनाथ यादव, रवि पांडेय, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि थे।

chat bot
आपका साथी