नीलगाय से टक्कर, बाइक सवार घायल

ऊंज (भदोही) : अचानक सामने आए नीलगाय से टक्कर हो जाने से बाइक सवार प्रदीप पांडेय व सोनू पांडेय गंभीर

By Edited By: Publish:Fri, 24 Jun 2016 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2016 05:57 PM (IST)
नीलगाय से टक्कर, बाइक सवार घायल

ऊंज (भदोही) : अचानक सामने आए नीलगाय से टक्कर हो जाने से बाइक सवार प्रदीप पांडेय व सोनू पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोइरौना थाना क्षेत्र के बेरवां पहाड़पुर गांव में शुक्रवार को दोपहर में घटी।

क्षेत्र के नगरदह गांव निवासी दोनों एक बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही बेरवां गांव स्थित मार्ग पर पहुंचे अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर गिर पड़े। प्रदीप का पैर टूट गया। सोनू को भी गंभीर चोट आई है। टक्कर से नीलगाय की भी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी