मौसम की बेरुखी से बढ़ी किसानों की ¨चता

मोढ़ (भदोही) : मानसून की बेरुखी ने अन्नदाताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। रबी के बाद खरीफ फसल हाथ से जाती

By Edited By: Publish:Thu, 03 Sep 2015 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2015 09:14 PM (IST)
मौसम की बेरुखी से बढ़ी किसानों की ¨चता

मोढ़ (भदोही) : मानसून की बेरुखी ने अन्नदाताओं की मुसीबत बढ़ा दी है। रबी के बाद खरीफ फसल हाथ से जाती देख किसानों के माथे पर बल आ गया है। किसानों ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।

प्रकृति का कहर किसानों पर बदस्तूर जारी है। लहलहाती गेहूं सहित अन्य रबी की फसलों को बेमौसम बारिश ने तबाह कर किसानों की कमर तोड़ दी थी। मानसून की आमद के बाद लोगों में आस जगी थी लेकिन बाद में निराशा हाथ लगी। इधर एक पखवारे से भयंकर गर्मी, उमस से जनजीवन का बेहाल है, वहीं धान सहित अन्य फसलें पानी के अभाव में दम तोड़ रही हैं। किसानों का कहना है कि बिजली की स्थिति बेहद दयनीय है, जबकि अधिकांश नहरें खुद प्यासी हैं। ऐसे में मानसून ही सहारा था।

मईहरदोपट्टी निवासी किसान संजय ¨सह का कहना है कि रबी की फसल बारिश से बर्बाद हुई, जबकि खरीफ की बारिश न होने से तबाही के कगार पर है। उन्होंने जिला प्रशासन से जनपद को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी