पति-पत्नी सहित 12 नए पॉजिटिव

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) कोरोना जांच में सोमवार को 12 नए पॉजिटिव मिले हैं। नगर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 07:50 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:03 AM (IST)
पति-पत्नी सहित 12 नए पॉजिटिव
पति-पत्नी सहित 12 नए पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कोरोना जांच में सोमवार को 12 नए पॉजिटिव मिले हैं। नगर निवासी पति-पत्नी भी संक्रमित मिले हैं। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1508 हो गई। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या से आंकड़ा डेढ़ हजार के पार पहुंच गया। रोकथाम के प्रबंध सु²ढ़ न होने से फैलाव पर अंकुश नहीं लग रहा है। सीएमओ ने बताया कि अन्य संक्रमितों में खमरिया में दो, अभोली में एक, जमुनीपुर में दो, ज्ञानपुर तहसील में एक, लोहरा खास में एक, सीएचसी सुरियावां में एक, बढ़ौना में एक व्यक्ति और चकबेदुआं में एक महिला पॉजटिव मिली है। संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया।

-------- ट्रूनेट से 1364 जांच में 95 पॉजिटिव : ट्रूनेट मशीन जांच में 95 लोग अब तक संक्रमित मिले हैं जबकि 1364 लोगों की जांच गई है। 1269 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एंटीजेन विधि से अब तक 49909 की जांच की जा चुकी है। जिसमें 48354 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 639 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

chat bot
आपका साथी