प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध

बभनान में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी का भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2020 10:56 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 10:56 PM (IST)
प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध
प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध

बस्ती: प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। सड़कों के निर्माण के साथ ही स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। खेल को बढ़ावा देने के लिए गांवों में मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से निकले खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

मंत्री रविवार को बभनान में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। वह गोण्डा के खोड़ारे में एक विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय कस्बे में रुके थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार सतर्क है। सरकारी अस्पतालों में पूरी तैयारी है। अत्याधुनिक संसाधनों व दवाओं से युक्त अलग से वार्ड बनाए गए हैं। लोगों को बीमारी के बारे में बताने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। इसके पूर्व बभनान पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रबल मलानी, आनन्द सिंह कलहंस, मनोज पाठक, नितेश सिंह, अमन शुक्ला, सुनील अग्रहरी, सुधीर सिंह, शिशिर गुप्ता, सुमित गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी