भूमि विवाद निपटाने पहुंची पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, छह हिरासत में

गौर थाना क्षेत्र के बनरहिया गांव का मामला

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 05:21 PM (IST)
भूमि विवाद निपटाने पहुंची पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, छह हिरासत में
भूमि विवाद निपटाने पहुंची पुलिसकर्मियों को दौड़ाया, छह हिरासत में

जासं, टिनिच, बस्ती: गौर थाना क्षेत्र के बनरहिया गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। पुलिस पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों को ही दौड़ा लिया।

गांव निवासी अनिल चौधरी व राम बिलास के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। दोपहर में राम बिलास पक्ष के लोग विवादित भूमि पर कब्जा करने लगे तो अनिल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस पहुंची तो राम विलास पक्ष के लोग पुलिस पर आरोप लगाते हुए हमलावर हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक महिलाओं ने ईंट व डंडा लेकर पुलिस वालों को दौड़ाया। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तब स्थिति नियंत्रित हो पाई। दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक गौर पंकज गुप्ता ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी