बिजली बिल वसूलने के लिए समूह की महिलाएं की गई प्रशिक्षित

घर-घर जाकर महिलाएं उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा कराएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:56 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:56 PM (IST)
बिजली बिल वसूलने के लिए समूह की महिलाएं की गई प्रशिक्षित
बिजली बिल वसूलने के लिए समूह की महिलाएं की गई प्रशिक्षित

जासं. देईसाड़, बस्ती : राजस्व बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग अब गांवों में बकाया बिल वसूली के लिए टीम लगाने की तैयारी में है। इस क्रम में शनिवार को विद्युत उपेंद्र देईसाड़ में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में समूह की बीस से अधिक महिलाओं को बिजली बिल जमा करने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षित महिलाएं गांवों में घर-घर जाएंगे और बकाया बिल जमा कराएंगे। इसके बदले उनको कमीशन भी मिलेगा।

उपकेंद्र के अधीन आने वाले गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए इधर-उधर दौड़ने से छुटकारा मिल जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पहली बार बिजली बिल वसूली की जिम्मेदारी दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण आरबी कटियार ने कहा कि भुगतान प्रक्रिया इससे और आसान हो जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय हेमंत कुमार सिंह ने कहा कि इससे समूह की महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा, वहीं उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में आसानी होगी। अवर अभियंता प्रकाश वर्मा ने कहा कि समूह की महिलाएं पंजीकृत रहेंगी। इससे किसी उपभोक्ता द्वारा दिए गए रकम में हेरफेर की संभावना नहीं रह जाएगी।

chat bot
आपका साथी