किसान आंदोलन के समर्थन में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

गनेशपुर कस्बे में सपा जिलाध्यक्ष समेत गिरफ्तार हुए सपाई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 10:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 10:49 PM (IST)
किसान आंदोलन के समर्थन में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा
किसान आंदोलन के समर्थन में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

जागरण संवाददाता,बस्ती : किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। विधानसभावार साइकिल रैली निकाली गई। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस और सपाइयों के बीच झड़प भी हुई। सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव समेत तमाम सपाई गनेशपुर कस्बे में गिरफ्तार भी किए गए। देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। विधानसभावार प्रदर्शन में कई जगहों पर हुई पुलिस से झड़प जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सदर विधानसभा के गनेशपुर के हसनगंज चौराहा से साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। पुलिस ने सपाइयों को गनेशपुर चौकी के पास रोक लिया। यहां हल्की नोकझोंक हुई इसके बाद गिरफ्तारी की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान विरोधी कृषि कानून जब तक वापस नहीं होगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, सुरेंद्र सिंह छोटे, जावेद पिडारी, राजेंद्र चौरसिया, राघवेंद्र सिंह, मो. जहीर, अरविद चौधरी, अरविद सोनकर मौजूद रहे। कप्तानगंज में सपा नेता रन बहादुर यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। समीर चौधरी, कविद्र चौधरी अतुल मौजूद रहे। हर्रैया में अरविद यादव, यज्ञेश पांडेय, महादेवा में राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दूधराम व विजय विक्रम आर्य और रुधौली में पूर्व विधायक रामललित चौधरी, राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। मो. उमर, दीनानाथ चौरसिया मौजूद रहे। हिरासत में लिए गए पूर्व विधायक

रुधौली, बस्ती : किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करने निकले पूर्व विधायक एवं सपा के वरिष्ठ नेता राम ललित चौधरी को समर्थकों संग परसालालशाही चौराहे पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र मय फोर्स सपाइयों को मझौआमीर स्कूल ले आए। कुछ देर के बाद उन्हें रिहा किया गया। हनुमान चौधरी, लालजी, केदार नाथ, विनोद कुमार, रामकरन, लालजी चौधरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी