छह नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए

अब जिले में 78 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 06:06 AM (IST)
छह नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए
छह नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए

बस्ती : कोरोना वायरस के बढ़ते मामले से हर कोई परेशान है। जिन गांवों में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। रविवार को छह नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए। इसमें ग्राम बमरौली दुबौलिया, बभनान वार्ड नंबर सात, कौड़ीकोल कप्तानगंज, करचोलिया, राजाजोत कला, पिनेसर शामिल है। संबंधित मरीज के घर से ढाई सौ मीटर के दायरे को बैरिकेडिग के जरिये सील करा दिया गया है। आवश्यक कार्य से ही लोग बाहर आ-जा सकेंगे। अब जिले में 78 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि नियम तोड़ने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी। पुलिस का पहरा रहेगा।

chat bot
आपका साथी