किसानों के लिए नई मुसीबत है नया कृषि कानून

सपाइयों ने निकाली पदयात्रा कई जगहों पर पुलिस से हुई झड़प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 11:34 PM (IST)
किसानों के लिए नई मुसीबत है नया कृषि कानून
किसानों के लिए नई मुसीबत है नया कृषि कानून

जागरण संवाददाता, बस्ती : नए कृषि कानूनों के खिलाफ सपाइयों का विरोध-प्रदर्शन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। जिले के कई स्थानों पर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। कहा कि नए कृषि कानून किसानों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है,सरकार इसे वापस ले।

मुंडेरवा संवाददाता के अनुसार किसान आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे सपाइयों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव की अगुवाई में मुंडरेवा मिल गेट पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्य बाजार होते हुए पदयात्रा निकाल सरकार विरोधी नारे लगाए। इस बीच पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया, बाद में रिहा कर दिया। पुलिस से झड़प भी हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 17 दिनों से किसान अपने हक के लिये संघर्षरत हैं। लेकिन केंद्र सरकार का हठवादी रवैया जारी है। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, महेश तिवारी, रामचंद्र यादव, मो. सलीम, अरविद सोनकर, अखिलेश यादव, विकास यादव, बब्लू यादव, मो. जावेद, अब्दुल मोईन, आमिश खान, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, वृजेश मिश्रा, राजेंद्र चौरसिया, श्याम यादव, अरविद सोनकर, रजवंत यादव मौजूद रहे।

विक्रमजोत संवाददाता के अनुसार जिला उपाध्यक्ष व हर्रैया विधानसभा प्रभारी यज्ञेश पांडेय व विधानसभा अध्यक्ष अरविद यादव के नेतृत्व में किसान बिल के विरोध में ब्लाक से भौसिया गांव तक पैदल मार्च किया गया। चौकी प्रभारी विक्रमजोत अजय कुमार सिंह ने मार्च को रोका तो नोकझोंक भी हुई। शैलेश पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, पप्पू सिंह, हिमांशू सिंह, रामू सिंह, संजीत गुप्ता, मनीष कुमार यादव, पप्पू मिश्र, तिवारी यादव मौजूद रहे। रुधौली संवाददाता के अनुसार योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामललित चौधरी के नेतृत्व किसान बिल के विरोध में विशुनपुरवा चौराहे से साइकिल रैली निकाली। हनुमानगंज की तरफ आगे जाने पर पुलिसकर्मियों ने रैली को रोका। इस पर सपाइयों से झड़प हुई। नाराज कार्यकर्ता वहीं बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। रामललित चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, प्रमोद यादव, फूल यादव, सुरेंद्र चौधरी, रामतीरथ यादव, अमित यादव, सहाबुद्दीन, अवधेश यादव, लकी यदुवंशी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी