रोटरी क्लब का हुआ 31वां शपथ ग्रहण समारोह

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापित ने कहा रोटरी साहचर्य से सेवा तक की मूल भावना के साथ लगातार अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि राजमाता आशिमा सिंह एवं डा. श्रेया प्रजापति ने रोटरी क्लब के कार्यों की सराहना करते हुये जनपद को साक्षरता की दिशा में आगे ले जाने का आवाह्न किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:40 PM (IST)
रोटरी क्लब का हुआ  31वां शपथ ग्रहण समारोह
रोटरी क्लब का हुआ 31वां शपथ ग्रहण समारोह

बस्ती: रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन का 31वां शपथ ग्रहण समारोह रोडवेज स्थित एक होटल के सभागार में हुआ। नई कार्यकारिणी व सदस्यों का परिचय कराते हुए उन्हे शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे लोगों को को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार प्रजापित ने कहा रोटरी साहचर्य से सेवा तक की मूल भावना के साथ लगातार अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि राजमाता आशिमा सिंह एवं डा. श्रेया प्रजापति ने रोटरी क्लब के कार्यों की सराहना करते हुये जनपद को साक्षरता की दिशा में आगे ले जाने का आवाह्न किया। शिवा त्रिपाठी सरस ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डा. श्रेया प्रजापित निदेशक ऋदम संस्थान एवं डा. रंजना अग्रहरि की प्रस्तुति मनमोहक रही।

पिछले सत्र के सचिव रोटेरियन अरूण कुमार ने पूरे सत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। निवर्तमान अध्यक्ष डा. डीके गुप्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष रो. मयंक श्रीवास्तव को कालर पहनाया। इसके बाद रोटरी अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने नवीन सत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। वर्ष 2021-22 की नई कार्यकारिणी में रो. देवेन्द्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, रो. पुनीत पाण्डेय संयुक्त सचिव, मनीष अग्रवाल कोषाध्यक्ष, रामविनय पांडेय पीआरओ एवं मीडिया प्रभारी बनाए गए। इस अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब के नए अध्यक्ष इना लखमानी, सचिव अनमोल शाही व अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों का परिचय कराया गया।

इसके साथ ही डा. अश्वनी सिंह को क्लब सर्विसेज, डा. केके सिंह को कम्यूनिटी सर्विसेज, प्रमोद गाडिया को वोकेशनल, महेन्द्र सिंह पब्लिक इमेज, आशीष श्रीवास्तव को ब्लड डोनेशन, विवेक वर्मा को लिट्रेसी, सतीश सिघल को मेम्बरशिप, राजन गुप्ता को फाउण्डेशन, प्रदीप सिंह को हेल्थ कैम्प, आनंद गोयल को इण्टरनेशनल, मनोज अग्रवाल यूथ, कुलदीप सिंह को सेवन एरिया फोकस, आशीष श्रीवास्तव को कल्चरल एक्टिविटी, प्रिस गोयल रोट्रैक्टर इंचार्ज, डा. निधि गुप्ता को बालिका शिक्षा एवं स्वास्थ्य तथा ऋषभ राज प्रतियोगी परीक्षाओं के डायरेक्टर बनाए गए। डा. रमा शर्मा, डा. श्वेता श्रीवास्तव, सरोज सिंह, ऋषि टिबडेवाल, सतपाल सिंह टीटू, अफजल सेराज, मनोज गुप्ता, सत्यप्रकाश को वर्तमान सत्र का सदस्य बनाया गया है।

मारकण्डेय सिंह, डा. रघुवंश मणि त्रिपाठी, ध्रुवपति यादव, सुबाष चन्द्र शुक्ला, नीलम सिंह, डा. श्रेया प्रजापित, प्रियका चतुर्वेदी तथा मधूलिका सिंह अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय खिलाड़ी हिना खातून के परिजनों को एक सिलाई मशीन भेंट की गयी।

आशा अग्रवाल, डा. प्रमिला सिंह, कमल गाडिया, इड़ा सिघल, लक्ष्मी अरोरा, जगदीश्वर प्रसाद ओमजी, हरिवंश सिंह सचदेवा, प्रभुप्रीत सिंह, सुरेश बाबा, राजेश चित्रगुप्त, मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी