खरीद में आए व्यवधान तो मिलाएं फोन

धान खरीद एक नवंबर से शुरू हो रही है। किसानों को चाहिए कि वह अपना धान सुखा कर ही खरीद केंद्रों पर ले आएं। पंजीकृत किसानों के धान की खरीद की जाएगी। यह कहना है संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) श्रीप्रकाश मिश्र एवं संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी (आरएमओ) राजीव कुमार मिश्र का।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 10:44 PM (IST)
खरीद में आए व्यवधान तो मिलाएं फोन
खरीद में आए व्यवधान तो मिलाएं फोन

बस्ती: धान खरीद एक नवंबर से शुरू हो रही है। किसानों को चाहिए कि वह अपना धान सुखा कर ही खरीद केंद्रों पर ले आएं। पंजीकृत किसानों के धान की खरीद की जाएगी। यह कहना है संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) श्रीप्रकाश मिश्र एवं संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी (आरएमओ) राजीव कुमार मिश्र का। अधिकारी द्वय गुरुवार को दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम प्रश्न पहर में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

- जगरनाथपुर समिति इस बार चालू नहीं है, इस बार यहां खरीद नहीं होगी क्या ? धनंजय पाल सिंह, मेहनौना एक नवंबर से धान खरीद होनी है। इस बार मंडल में 210 क्रय केंद्र संचालित हैं। दस किलोमीटर की परिधि में यदि खरीद केंद्र नहीं होगा तो वहां से प्रस्ताव मिलने पर नए केंद्र की स्थापना की जाएगी। यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिले तो टोल फ्री नंबर 18001800150 पर फोन कर सूचना दे सकते हैं। आन लाइन पंजीकरण के बाद भी धान का सत्यापन नहीं हो रहा है, क्या करें

अनिल कुमार त्रिपाठी, कल्यानपुर क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए आनलाइन पंजीकरण आवश्यक है। इसके लिए पहले से व्यवस्था है। बगैर पंजीकरण के किसी भी किसान का धान नहीं खरीदा जाएगा। जिन किसानों के पास 100 क्विंटल से अधिक धान होगा स्थलीय सत्यापन उन्हीं का होगा। इससे कम धान होने पर सत्यापन की जरूरत नहीं है। 100 क्विंटल से अधिक धान बेचना है सत्यापन नहीं हो रहा है क्या करें नीरज द्विवेदी भानपुर आपके धान का सत्यापन शीघ्र कराया जाएगा। 100 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। धान जब केंद्र पर लेकर जाते हैं तो बोरा न होने का बहाना बना कर लौटा दिया जाता है ईश्वरचंद, सराय, बस्ती सदर इस बार पर्याप्त मात्रा में केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता रहेगी। जो भी किसान धान लेकर आएंगे उन्हें निराश नहीं होना पड़ेगा। इस वर्ष धान का खरीद रेट क्या है ? क्रय केंद्र समय से नहीं खुलते हैं, तौल का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। अजय सिंह, बहादुरपुर सरकार ने इस बार धान का समर्थन मूल्य कामन धान 1815 रुपये तथा 20 रुपये उतराई छनाई तय किया है। ग्रेड ए धान के खरीद की कीमत 1835 रुपये है 20 रुपये उतराई छनाई दी जाएगी। केंद्र समय से खुलेंगे सभी का धान तौला जाएगा।

chat bot
आपका साथी