इंतजाम छोड़िए, हाईवे की इंजीनियरिग में ही खोट

टोल टैक्स की वसूली में आगे सुविधाओं में फिसड्डी - हाईवे पर कई स्थानों पर नहीं हैं संकेतक व रिफलेक्टर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 11:09 PM (IST)
इंतजाम छोड़िए, हाईवे की इंजीनियरिग में ही खोट
इंतजाम छोड़िए, हाईवे की इंजीनियरिग में ही खोट

बस्ती : फोरलेन पर सुविधाओं का अभी भी टोटा है। टोल वसूलने के लिए जिले में 60 किमी के बीच दो टोल बूथ बना दिए गए हैं,लेकिन सुविधाओं के मामले में टोल कंपनी फिसड्डी है।

हाईवे पर टोल वसूलने के साथ ही वाहन चालकों को बेहतर सुविधाएं दिया जाना जरूरी है। इसके लिए हाईवे पर निर्धारित यातायात संकेतक, सफेद पट्टी, आवश्यक स्थानों पर मानकों के अनुसार स्पीडब्रेकर और यूटर्न के अलावा सड़क की नियमित रूप मरम्मत किया जाना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

साथ ही टोल रोड पर जानवरों की आवाजाही रोकने के लिए भी इंतजाम किए जाने चाहिए। मगर बस्ती जनपद की सीमा में हाईवे पर दी जाने वाली अधिकतर सुविधाएं नदारद हैं। अब तक हाइवे पर अवैध कट को नहीं भरा गया। ब्लैक स्पाटों पर हादसों के बचाव के इंतजाम नहीं किए गए। रेड कलर की रंबल स्ट्रिप अनेक स्थानों पर गायब है, यही हाल सड़क किनारे लगाए गए सफेद रंग के रेडियम पट्टी का है। तमाम स्थानों पर संकेतक भी नहीं हैं। साइन बोर्ड भी गायब हो चुके हैं। जिले की सीमा में महज 6 स्थान पर ट्रक ले बाई बनाया गया है।

.........

लिक रोड वाले स्थानों पर भी लापरवाही

हाईवे पर जहां भी लिक रोड जुड़ा हो वहां सुरक्षा की दृष्टि से थोड़ी दूर पहले से ही संकेतक लगाने चाहिए, मगर लखनऊ गोरखपुर हाईवे पर बस्ती जिले की सीमा में यह नहीं दिखता। उदाहरण के तौर हाइवे से बस्ती शहर में आने वाले लिक रोड को ही देख लें तो पाएंगे कि मूड़घाट चौराहा, बड़ेवन, पटेल चौक और पालीटेक्निक चौराहा जैसे स्थानों पर संकेतक गायब है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को पता ही नहीं चल पाता है कि शहर में जाने के लिए हाईवे से कहां मुड़ना है। यही कारण है कि इन स्थानों पर आए दिन हादसे भी होते रहते हैं।

...........

हाईवे पर हादसों को रोकने के इंतजाम

: सड़क किनारे सफेद रंग की रेडियम पट्टी लगाना।

: लाल रंग की रंबल स्ट्रिप और ट्रक ले बाई का निर्माण।

: सड़क पर यू टर्न, दुर्घटना बहुल क्षेत्र आदि का संकेतक।

: हाईवे से सटे बाजार या कस्बा में फुट ओवरब्रिज का निर्माण।

: हाईवे से सटे बाजार या कस्बा में दूसरी तरफ जाने के लिए सर्विस रोड।

: हाईवे से सटे बाजार या कस्बा के अलावा लिक रोड पर जाने के लिए अंडर पास।

: सेफ्टीग्रिल, साइन बोर्ड, सोडियम लाइट के साथ ही चौराहों पर हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था।

.....

chat bot
आपका साथी