केरल बाढ़ पीड़ितों के लिये धन संग्रह करेगा भाजयुमो

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक विनय यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सोमवार को बैठक हुई। यहां पर केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धन संग्रह कर उसे मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने पर विचार किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 11:10 PM (IST)
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिये धन संग्रह करेगा भाजयुमो
केरल बाढ़ पीड़ितों के लिये धन संग्रह करेगा भाजयुमो

बस्ती : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक विनय यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सोमवार को बैठक हुई। यहां पर केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धन संग्रह कर उसे मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि 6 सितंबर को भाजयुमो कार्यकर्ता सामूहिक रूप से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धन संग्रह करेंगे। इसे भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा जाएगा। विनय यादव ने कहा कि केरल में बाढ़ की विभीषिका से जन धन की क्षति हुई है। ऐसे में हम सबका दायित्व है कि केरल बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रभाकर विक्रम ¨सह, हरजीत ¨सह, अभिजीत ¨सह, योगेश ¨सह गौतम, दिनेश प्रताप ¨सह, अजय कुमार श्रीवास्तव, शिव सहाय चौधरी, आकाश कसौधन, शिवम श्रीवास्तव, मनीष ¨सह, राम अवतार, शोभित गुप्ता, प्रदीप ¨सह, संतोष ¨सह, पप्पू ¨सह, आकाश श्रीवास्तव, नागेंद्र बहादुर ¨सह, राना प्रदीप ¨सह, अनिल पांडेय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी