मनाई गई स्काउट गाइड के जन्मदाता की जयंती

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्थान के सभागार में स्काउट गाइड के जन्मदाता राबर्ट स्टीफेंस स्मिथ वेडेन पावेल का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 11:51 PM (IST)
मनाई गई स्काउट गाइड के जन्मदाता की जयंती
मनाई गई स्काउट गाइड के जन्मदाता की जयंती

बस्ती: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्थान के सभागार में स्काउट, गाइड के जन्मदाता राबर्ट स्टीफेंस स्मिथ वेडेन पावेल का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। लार्ड वेडेन पावेल एवं लेडी वेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यायुक्त नीलोफर उस्मानी ने कहा कि हमें लार्ड वेडेन पावेल के मार्ग पर चलना चाहिए। जिला प्रशिक्षण आयुक्त डा. कुलदीप ¨सह ने कहा कि स्काउट गाइड को सामाजिक सरोकारों से अपने आप को जोड़कर राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करना चाहिए। जिला स्काउट कमिश्नर आज्ञाराम चौधरी ने स्काउ¨टग के इतिहास पर प्रकाश डाला। जिला गाईड कमिश्नर नीलम ¨सह ने भी संबोधित किया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पांडेय एवं जिला सह सचिव धनश्याम ¨सह ने अपनी बात रखी। संचालन संगठन आयुक्त अमित कुमार शुक्ल ने किया। स्काउटर अजय कुमार, श्रवण गुप्ता, अर्पणा शुक्ला, अबु अनस मेकरानी, अकांक्षा व नेहा गुप्ता की मौजूदगी रही।

chat bot
आपका साथी