सांसद ने निकाली पदयात्रा,दिए गांधी के संदेश

महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर सांसद हरीश द्विवेदी ने शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर वृक्षा रोपण कर पद यात्रा शुरु की। इसके सांसद हरीश द्विवेदी व महादेवा विधायक रवि सोनकर ने ग्राम पंचायत छरदही में दुग्धेश्वर नाथ शिव मंदिर पर माँ सरस्वती के चित्र पर मल्यापर्ण व द्विप प्रज्वलित महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर सांसद हरीश द्विवेदी ने शनिवार को ब्लाक मुख्यालय से पदयात्रा निकाली। विधायक महादेवा रवि सोनकर के साथ ब्लाक परिसर में पौधारोपण के बाद गांवों की ओर हुजूम निकला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 11:25 PM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 11:25 PM (IST)
सांसद ने निकाली पदयात्रा,दिए गांधी के संदेश
सांसद ने निकाली पदयात्रा,दिए गांधी के संदेश

बस्ती : महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर सांसद हरीश द्विवेदी ने शनिवार को ब्लाक मुख्यालय से पदयात्रा निकाली। विधायक महादेवा रवि सोनकर के साथ ब्लाक परिसर में पौधारोपण के बाद गांवों की ओर हुजूम निकला।

इस दौरान स्वच्छता के संदेश दिए गए। यात्रा छरदही गांव पहुंची। यहां दुग्धेश्वर नाथ शिव मंदिर पर पूजन-अर्चन के बाद चौपाल लगाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। सांसद ने कहा, जब तक देश में एक विधान, एक प्रधान नहीं होगा तब तक विकास संभव नहीं है। प्रधानमंत्री इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। विधायक ने कहा, कभी यह क्षेत्र सबसे पिछड़ा हुआ करता था। भाजपा सरकार में काफी विकास हुआ है। राजकीय महिला महाविद्यालय भी इस क्षेत्र को मिला है। इस दौरान डिजिटल इंडिया संवाद और गोष्ठी भी हुई। इसके बाद गायघाट के झारखंडेश्वरनाथ शिव मंदिर पर चौपाल का आयोजन हुआ। यात्रा के दौरान आम नागरिकों में कैरी बैग वितरित किया गया। प्रदीप पांडेय, आनंद दुबे, सुबाष चंद्र दुबे, पिटू त्रिपाठी, विष्णु शुक्ल, मनीष त्रिपाठी, भोलू सिंह, रामशंकर, जर्नादन त्रिपाठी, श्रुती अग्रहरी, रामभेज, कमल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी